अपने सलाहकारों से बचें जयराम, धूमल कर चुके हैं ऐसी गलती: हि.प्र ऊर्जा मंत्री


हिमाचल क्राइम न्यूज़ब्यूरो,( जतिन) मंडी || प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने जयराम ठाकुर को सलाह दी है कि वह अपने सलाहकारों से बचकर रहें. शर्मा ने कहा कि जयराम इसमें देर न करदे. यह सलाह अनिल ने मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी. 

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि उन्होंने इन सलाहकारों के बारे में सीएम जयराम ठाकुर को पहले भी अवगत करवाया था और अब वह फिर से उन्हें सचेत करना चाहते हैं. अनिल शर्मा के अनुसार पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल भी जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो इन सलाहकारों से घिरे हुए थे और वह भी समय रहते नहीं समझे जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

अनिल शर्मा ने ईशारों ही ईशारों में कहा कि अगर आज पंडित सुखराम और आश्रय शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए हैं तो इन्हीं सलाहकारों ने उन्हें वहां जाने पर मजबूर किया है. उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर शरीफ स्वभाव के हैं ऐसे में उनका गलत फायदा उठाया जा रहा है. उन्होंने सीएम को सलाह दी है कि समय रहते इस बारे में समझ जाएं कहीं देर न हो जाए.


 शर्मा ने स्पष्ट कहा कि वह अपने स्तर पर न तो मंत्रीपद छोड़ेंगे और न ही पार्टी. अगर सरकार और संगठन कहेगा तो ही वह इस्तीफा देंगे. अनिल शर्मा ने कहा कि आश्रय शर्मा और पंडित सुखराम अगर कांग्रेस में शामिल हुए हैं तो इसमें उनका कोई योगदान नहीं है. इस बात को वह संगठन को पहले भी बता चुके हैं लेकिन संगठन ने आश्रय को रोकने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया.

उन्होंने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र में पार्टी के लिए कोई काम नहीं करेंगे. यदि संगठन चाहे तो वह किसी दूसरे संसदीय क्षेत्र में जाकर पार्टी के लिए काम करने को तैयार रहेंगे. अनिल शर्मा ने कहा कि अब उनके पिता और पुत्र कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. ऐसे में अगर मंच से उनके बारे में कुछ कहा जाता है तो वह उसे बर्दाशत नहीं कर पाएंगे और इसी कारण उन्होंने मंडी में पार्टी के लिए काम न करने का निर्णय लिया है.

Report:-JATIN
©:AU
Himachal Crime News
  • HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत