दिल्ली में AAP विधायक के घर पड़ी इनकम टेक्स रेड, बड़ी मात्रा में मिला कैश


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  दिल्ली || सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान के घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी में विभाग ने उनके घर से दो करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि नरेश फिलहाल आयकर विभाग की हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके घर पर पिछले 17 घंटे से छापेमारी की जा रही है। 

तस्वीर पर क्लिक करें👆👆


अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम ने एक बिल्डर के यहां से शुक्रवार को बरामद दो करोड़ रूपये से अधिक की नकदी से विधायक और उनके सहयोगी कथित रूप से ‘जुड़े’ पाये गये थे।उन्होंने बताया कि उत्तम नगर के विधायक नरेश बालियान, एक प्रापर्टी डीलर और दो अन्य लोगों से द्वारका में आयकर अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है जिससे पता चल सके कि क्या बरामद नकदी ‘अवैध और बेहिसाब’ है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बालियान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है जिससे पता चला है कि बरामद नकदी से उनका संबंध है। आयकर अधिकारी धन के सूत्रों के बारे में विधायक और अन्य लोगों के साथ पूछताछ कर रहे हैं।’’ यह घटना कल दोपहर एक बजे की है जब आयकर विभाग की टीम रियल इस्टेट डीलर के कार्यालय ‘नियमित सर्वेक्षण’ के लिए पहुंची।

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 पॉकेट 6 के फ्लैट नंबर 86 पर छापा मारने के लिए पहुंचे थे। वहां बालियान दो करोड़ रुपये लेकर पहुंचे और आयकर अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। यह फ्लैट प्रदीप सोलंकी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का है। प्रदीप सोलंकी की पहले मौत हो चुकी है। उसका एक रिश्तेदार विधायक बालियान के साथ मिला है।


Report:-Ruchika/ANI/PTI
©:DST
Himachal Crime News
National Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए