जिला चंबा में पुलिस ने कबाड़ समेत दबोचे बाप-बेटा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  चंबा ||पुलिस थाना तीसा की टीम ने खुशनगरी मार्ग पर आना मोड़ के समीप कबाड़ से भरी गाड़ी को जब्त किया। इस गाड़ी में विद्युत बोर्ड से संबंधित कीमती सामान था। पुलिस को चेकिंग के दौरान यह कामयाबी मिली। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही भादंस की धारा 379 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में संलिप्त आरोपियों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
खबर की पुष्टि पुलिस थाना तीसा के प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने की है। इस मामले में आरोपियों की पहचान याकूब मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफी और रफी मोहम्मद पुत्र कमरदीन निवासी खुशनगरी तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम खुशनगरी मार्ग पर आना मोड़ के समीप चेकिंग पर थी। इसी दौरान खुशनगरी की तरफ से एक गाड़ी आई। इसे पुलिस ने शक के आधार पर रोका। गाड़ी में दो लोग सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की। गाड़ी में कबाड़ भरा था। 

जब पुलिस ने इस बारे गाड़ी में सवार दो लोगों से पूछा तो वे घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार गाड़ी को कब्जे में लिया। साथ ही आरोपियों को भी हिरासत में लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस कबाड़ की क्या कीमत है। इसके साथ ही यह सामान कहां से लाया गया है इसकी भी पड़ताल की जा रही है। एसएचओ तीसा सन्नी गुलेरिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामलें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Report:-HCN Correspondent
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत