टांडा अस्पताल में ईमानदार कर्मचारी महाशिवरात्रि के अवसर पर नशे में धुत्त


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  कांगड़ा || टांडा अस्पताल में संचालित की जारही निजी लैब के कर्मचारी महाशिवरात्रि के अवसर पर नशे में धुत्त नजर आए। अस्पताल की सरकारी लैब बंद होने के बाद मरीज जब टेस्ट करवाने के लिए इस लैब में पहुंचे तो वहां के सभी कर्मचारी नशे में जमीन पर लेटे हुए पाए
गए। वहीं लैब की सभी मशीनें चली हुई थी। कर्मचारियों के नशे में होने के चलते मरीजों ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन सहित लैब प्रबंधन को दी गई। वहीं लैब कर्मचारियों को इस हालत में देखकर मरीजों का जमावड़ा भी वहां लगा रहा। आपको बता दे कि टीएमसी अस्पताल में सोमवार को दोपहर बाद मरीज अस्पताल के अंदर ही चलाई जा रही निजी लैब में टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन लैब में पहुंचने के बाद वहां का नजारा देखकर सभी स्तब्ध रह गए।


पहले तो वहां पहुंचे मरीज तथा तीमारदार इस बात को समझ नहीं सके तथा कर्मचारियों के बेहोश होने की संभावना जताई। लेकिन बाद में मामला स्पष्ट हो गया कि कर्मचारी नशे में हैं। सूत्रों का कहना है कि दोपहर बाद लैब कर्मचारियों ने पकोड़े खाए थे। बताया जा रहा है कि जो पकोड़े कर्मचारियों ने खाए थे वे भांग के थे। जिसके चलते उन्हें नशा हो गया और वे सभी नशे में जमीन पर ही लेट गए। इतना ही नहीं सोमवार को लैब में महिला कर्मचारी
भी डयूटी पर थी और उसने भी यह पकोड़े खाए थे। भांग का नशा इतना चढ़ा कि महिला भी लैब के एक कोने में बैठी हुई थी।

Report:- HCN Correspondent
©:-AU
Himachal Crime News
National Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल