राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। न्यूज़ डेस्क



हिमाचल प्रदेश में अब मजदूरों से 12 घंटे काम लिया जा सकता है. सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन महीने तक फैक्टरी एक्ट-1948 के अंतर्गत पंजीकृत फैक्ट्रियों का प्रबंधन कामगारों से एक दिन में 12 घंटे काम ले सकेगा. श्रम विभाग ने आदेश जारी किए हैं।


दरअसल, इस तरह की खबरें बीतें साल से ही आ रही थी. कोरोना के चलते उद्योगों में उत्पादन गिरा है और मैनपावर भी कम हुई है. ऐसे में सरकार ने यह आदेश दिए हैं।

क्या हैं नए आदेश
अधिसूचना के अनुसार, एक्ट के सेक्शन 5 के तहत किसी भी कामगार से हफ्ते में 72 घंटे या एक दिन में 12 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकेगा. काम की अवधि को इस तरह से बांटा जाएगा कि लगातार 6 घंटे से ज्यादा काम न लिया जाए. साथ ही कामगार के लिए कम से कम आधे घंटे का इंटरवल जरूर हो. बढ़े हुए काम के घंटों के अनुपात में भत्ते भी बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा, अगर किसी कामगार से ओवर टाइम लिया जाता है तो उसे सेक्शन 59 के प्रावधानों के अनुसार ओवर टाइम भी दिया जाएगा. यह आदेश हिमाचल में 6 अगस्त 2021 तक लागू रहेंगे. वहीं, इससे पहले, मजदूर संगठनों ने इस मामले का विरोध भी किया था. कहा था कि इससे मजदूरों का शोषण होगा।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी