हमीरपुर:लोक सम्पर्क विभाग कलाकारों ने कोरोना के बारे लोगों को किया जागरूक

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



लोक संपर्क विभाग ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए नई मुहिम शुरू की है. सोमवार को लोक संपर्क विभाग हमीरपुर के सौजन्य से त्रिवेणी कला संगम के कलाकारों ने प्रचार के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया।

कलाकार कोरोना का रूप धारण कर जनता के बीच में जाकर लोगों को 2 गज की दूरी और मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं. इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें महामारी से बचाव से जुड़ी हुई जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

त्रिवेणी कला संगम के अध्यक्ष निशांत ने बताया कि सोमवार से सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढिलाई दी हैं, जिस कारण बाजार में लोगों की भीड़ होने लगी है. इस कारण लोक संपर्क विभाग हमीरपुर के कलाकार बाजार के बीच जाकर लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं और कोरोना महामारी से जुड़े नियमों को पालन करने के बारे में बता रहे हैं।

 बता दें कि प्रदेश के अन्य कुछ जिलों में पहले ही लोक संपर्क विभाग के सौजन्य के सहयोग से इस तरह की मुहिम शुरू की जा चुकी है. हमीरपुर जिला में भी सोमवार से यह मुहिम शुरू की गई. सोमवार से प्रदेश भर में कोरोना कर्फ्यू में ढिलाई दी गई है। जिस कारण हमीरपुर बाजार में भी भीड़ अधिक देखने को मिली. लोक संपर्क विभाग केकलाकारों ने बाजार में सभी लोगों को महामारी के प्रति जागरूक किया और उन्हें कोरोना महामारी के बचाव संबंधी जानकारी भी दी.




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत