7जून तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू, 31 मई से इतने समय तक खुलेंगी दुकाने

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। न्यूज़ डेस्क



जयराम सरकार ने सभी दुकानों को 31 मई 2021 से सप्ताह में पांच दिन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक पांच घंटों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यशील रहेंगे। केवल चार कर्मचारियों वाले अकेले कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि दूध, ब्रेड और दवाइयों की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी पांच घंटों के लिए खुली रहेंगी।



 बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। इसी प्रकार सार्वजनिक परिवहन भी आगामी आदेशों तक निलंबित रहेगा। ये सभी अतिरिक्त निर्देश प्रदेश में 31 मई सुबह 6 बजे से 7 जून 2021 सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा सभी प्रतिबंध एवं छूट पूर्व में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सात जून तक जारी रहेंगे।  उधर, प्रदेश में 31 मई से सभी दुकानें पांच घंटे खोलने के सरकार के फैसले के साथ ही पिछले करीब एक महीने से बंद शराब ठेकों के भी खुलने का रास्ता साफ हो गया है। सभी शराब ठेके भी इसी दिन से खुल जाएंगे। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश के 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 1,67,180 अतिरिक्त खुराकें आवंटित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने निशुल्क खुराक के कोटे में 46,630 खुराकों की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वैक्सीन की निशुल्क आपूर्ति के अंतर्गत जून 2021 के पहले पखवाड़े के लिए कोविशील्ड की 2,99,400 खुराकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।  


जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आरडी धीमान, सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।


हिमाचल कैबिनेट की बैठक 5 जून को

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 5 जून सुबह 10:30 बजे पीटर हाफ में बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश के  शिक्षण संस्थानों को खोलने के संबंध में फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर भी समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा कई अन्य फैसले भी लिए जा सकते हैं।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत