हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



जिसे जिले की कमान कभी पिता के हाथों में रही थी, अब बेटी को भी इसका जिम्मा मिला है. पिता को खाकी में देखकर ही बेटी आकृति शर्मा ने उन्हीं की राह पकड़ी और अब उसी दहलीज पर हैं, जहां का उन्होंने सपना देखा था. मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से जुड़ा है. सूबे में मंगलवार को पुलिस अफसरों के तबादले हुए हैं और डॉक्टर आकृति शर्मा को हमीरपुर जिले का नया एसपी तैनात किया गया है.  हिमाचल में शायद ही ऐसा पहले कभी हुआ हो कि पिता के बाद बेटी को भी एक ही जिले में एसपी बनने का गौरव हासिल हुआ हो. आकृति शर्मा के पिता हिमाचल में डीआईजी की पोस्ट से रिटायर हुए हैं।




जानकारी के अनुसार, आकृति शर्मा सूबे के ऊना जिले से हैं. उनके पिता ऊना की हिल व्यू कॉलोनी, जलेड़ा में रहते हैं. आकृति शर्मा ने 2014 में यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में 137वां रैंक हासिल किया थाय और 2016 में आईपीएस बनने का ख्वाब पूरा हुआ. 19 जुलाई 1986 को जन्मी आकृति ने 2011 में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।


आकृति शर्मा ने कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से साल 2010 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और टॉपर बनी. कुछ समय के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में नौकरी भी की, लेकिन बाद में सपना पूरा करने में जुट गईं. आकृति शर्मा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं. दसवीं की परीक्षा में वह पूरे हिमाचल में दूसरे नंबर पर पर रहीं. वहीं, 12वीं में उन्हें प्रदेशभर में तीसरा स्थान मिला. आकृति शर्मा  हमेशा स्कूल के फैंसी ड्रेस कंपीटीशन में खाकी वर्दी पहन कर जाती थी. डॉक्टरी करने को लेकर एक इँटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह हमेशा पुलिस अधिकारी ही बनना चाहती थी. लेकिन बैक अप प्लान के तौर पर उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की. 2014 में एग्जाम क्लीयर करने के बाद उन्हें रेलवे के अलावा, खेल प्राधिकरण में भी चयनित किया गया था।


आकृति शर्मा के पिता 2013 में डीआईजी के पद से रिटायर हुए हैं. मां भी प्रोफेसर रह चुकी हैं। ऊना की रहने वाली आईपीएस आकृति शर्मा के पति सुमित नेवी में कमांडर हैं. वहीं, हमीरपुर से उनका पुराना नाता रहा है. 2000 से लेकर 2003 तीन तक उनके पिता यहां एसपी रहे और वह निजी स्कूल में यहां पढ़ती थी. 2004 में उन्होंने 12वीं पास की थी. प्रोबेशन पीरियड के दौरान वह हमीरपुर में एसएचओ के पद पर भी तैनात रही हैं. इसके बाद कांगड़ा में एएसपी रहीं. मौजूदा समय में वह ऊना के भानगढ़ मे कमांडेंट थी. अब हमीरपुर में सेवाएँ देंगी।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

दर्दनाक हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई टिप्पर से, मौत

विस मॉनसून सत्र: दूसरे दिन विपक्ष का वॉक आउट, स्थगित हुई चर्चा

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश

सियासी संकट : सिद्धू-कैप्टन के बीच पेंडुलम बने हरीश रावत, पंजाब के हालात से कांग्रेस हाईकमान पसोपेश में

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर हवाई अड्डे पर दो सैन्य कर्मियों से मिले कारतूस, हिरासत में लिए गए

हमीरपुर: 21 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

PM Modi In Rajasthan: सीकर में PM मोदी की जनसभा आज, किसानों सहित देश को देंगे ये बड़ी सौगात