शिमला: 9 ठेकेदारों को काम का झांसा देकर ठगे ₹58 लाख

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क


 यह मामला छोटा शिमला थाना के तहत सामने आया है। यहां 9 ठेकेदारों ने ठगी करने की पुलिस को शिकायत दी है। शातिर ने अपने आपको इंजीनियर बताकर ठेकेदारों से 57.62 रुपए की ठगी की है। शातिर ने खुद को केंद्रीय सड़क परिवहन और उच्च मार्ग का चीफ इंजीनियर बताकर ठेकेदारों को सड़क निर्माण का काम दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर डाली है। इतनी बड़ी वारदात को मध्य प्रदेश के रहने वाले एक शख्स ने अंजाम दिया है। मामले के अनुसार आरोपी केंद्रीय महकमे के अंतर्गत आने वाली सड़कों को बनाने का काम दिलाने के लिए प्रोसैसिंग फीस से लेकर अन्य कार्य के लिए एडवांस में पैसे लेता था।



बताया जा रहा है कि कुछ से तो सीधे तौर पर करोड़ों रुपए के काम दिलाने के लिए पैसे की मांग करता था। शिमला के 9 ठेकेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी ने प्रोसैसिंग व अन्य फीस के नाम पर उनसे लाखों रुपए की राशि हड़प ली। शिकायतकर्ताओं में जगदीश, किशन, बलवान, संजय, मनोज कुमार, काशी राम, अनुराग, संदीप और महेंद्रा सिंह के मुताबिक वे 5 से 9 लाख रुपए की ठगी के शिकार हुए हैं। छोटा शिमला थाना के तहत पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वर्तमान में यह ठेकेदार कहां रह रहा है। पुलिस जल्द ही इसका पता लगाएगी। मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोनिका ने की है।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए