कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। न्यूज़ डेस्क

पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के मनाली में प्रस्‍तावित दौरे से पहले पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने एक गाड़ी से तीन रिवाल्‍वर बरामद किए हैं। अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण को लेकर पीएम मोदी तीन अक्‍टूबर को मनाली पहुंच रहे हैं, ऐसे में यहां सुरक्षा को लेकर एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। वीआइपी और वीवीआइपी की मूवमेंट यहां चल रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी प्रधानमंत्री से पहले मनाली पहुंचेंगे।  

इस बीच एक गाड़ी से तीन हथियार बरामद होने से पुलिस और सुरक्षा एजेंस‍ियां और सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने प्रीणी में एक नामी उद्योगपति की गाड़ी से तीन रिवाल्वर बरमाद किए हैं। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो रिवाल्वर के लाइसेंस हैं, जबकि एक अवैध है। ये रिवाल्‍वर हरियाणा में बने हैं और दो के प्रदेशस्तरीय लाइसेंस हैं। ऐसे में हथियार को दूसरे राज्य में ले जाना अपराध है। 

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने प्रीणी में वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कामयाबी पाई है। सुरक्षा एजेंसियों ने होटलों में तलाशी के लिए अभियान चला दिया है।  पुलिस की चौकसी के कारण पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पुलिस पूरे मामले की बारिकी से छानबीन कर रही है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नंबर वाली इस गाड़ी में चालक संदीप सिंह के साथ बलजीत, सुभाष शर्मा, जरनैल सिंह सवार थे। यह सभी हरियाणा के रहने वाले हैं।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से