ऊना क्राइम: राजस्व विभाग के चौकीदार कि की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज़

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। क्राइम डेस्क

उपमंडल हरोली क्षेत्र के भदसाली में रविवार सुबह राजस्व विभाग के अस्थायी चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान ग्राम पंचायत के प्रधान ने भी मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पूरा घटनाक्रम जमीनी विवाद को लेकर हुआ बताया जा रहा है। भदसाली गांव में खेतोंं में सिंचाई के लिए बनाई जाने वाली पानी की हौदी के निर्माण को लेकर 2 पक्षों में विवाद चल रहा था। यही विवाद इस पूरी वारदात का कारण बना है। ग्राम पंचायत के प्रधान अश्विनी जसवाल ने बताया कि इस स्थान पर हौदी के निर्माण को लेकर संबंधित ठेकेदार को भी विवाद से अवगत करवा दिया था लेकिन उसने राजनीतिक दबाव का हवाला देते हुए निर्माण करने की बात कही थी।


रविवार को मौके पर दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे, जिनमें से एक पक्ष के हरजोत सिंह और उसके 2 बंटों ने विवाद बढ़ता देख घटनास्थल पर ही अपनी बंदूक निकाल ली और दूसरे पक्ष के अश्विनी कुमार पर गोली चला दी। पंचायत प्रधान अश्विनी जसवाल ने बताया कि गोली उनके बगल से निकल गई जबकि उन्हें मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि हमलावर फिर से बंदूक में गोली भर रहा है, जिसे देखते हुए उन्होंने खेतों सेे भागकर अपनी जान बचाई। पंचायत प्रधान ने कहा कि आरोपियों ने अश्विनी कुमार को गोली मारने के बाद भी करीब 15 मिनट तक उसे नहीं छोड़ा।



घटना की जानकारी मिलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्हीं में से एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में अश्विनी को रिजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान अश्विनी की मौत हो गई। लहूलुहान हालत में मौका ए वारदात सेे अश्विनी कुमार को अस्पताल लाने वालेे प्रत्यक्षदर्शी नेे बताया कि अश्विनी कुमार घटना स्थल पर दर्द के मारेे कराह रहा था, जिसे वह उठाकर अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर पहुंचा। उसने बताया कि अस्पताल के एमरजैं सी वार्ड में उपचार के दौरान अश्विनी की मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी हरोली अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचा दिया है तथा पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। वहीं मृतक अश्विनी के पिता ने कहा कि उन्होंने ताउम्र कोर्ट कचहरी का मुंह नहींं देखा लेकिन गांव मेंं व्याप्त गुंडागर्दी के माहौल ने उनके बेटे की जान ले ली है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला: इंडोनेशिया से आई IPS महिला पहुंची सीएम कार्यालय, मचा हड़कंप

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: शाद्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता- हम ऐसे आज़ाद

PoK Protest: ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी, पीओके में सेना की बर्बरता पर जवाबदेही की मांग

निर्मला सीतारमण का प्रेरक अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा

Delhi :  इस्राइल के राजदूत को जान से मारने की धमकी, खुफिया विभाग को मिले इनपुट, बढ़ाई गई एंबेसी की सुरक्षा

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

नोएडा में धधकी कंपनी: केमिकल और थीनर स्टोरेज में लगी आग, 150 दमकल कर्मी जुटे; 600 कर्मचारियों को बाहर निकाला