विस मॉनसून सत्र:भोरंज विस क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों में संशोधन के प्रस्तावों पर चर्चा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। सहयोगी सवांददाता

विधानसभा क्षेत्र भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम राकेश शर्मा और निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों के नाम एवं स्थान में संशोधन के प्रस्तावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
  
  इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में इस समय 101 मतदान केंद्र हैं तथा मतदाताओं की कुल संख्या 77743 है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र नंबर-3 छौं के भवन की हालत ठीक नहीं है। यह भवन जीर्ण अवस्था में है। अत: इस मतदान केंद्र को साथ लगते सराय भवन में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। इस सराय भवन में मतदान केंद्र के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  
 एसडीएम ने बताया कि मतदान केंद्र नंबर 80 सुलगवान के भवन का नाम राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुलगवान की जगह राजकीय प्राथतिक पाठशाला जाहू कलां करने का प्रस्ताव है। अत: मतदान केंद्र नंबर 80 में केवल भवन के नाम में परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया है।

  इन दोनों मतदान केंद्रों के संबंध में रखे गए प्रस्तावों को लेकर किसी भी मुख्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि ने आपत्ति नहीं जताई। इस बैठक में निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर के अलावा भारतीय जनता पार्टी की ओर से चमन कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विजय कुमार बन्याल, बहुजन समाज पार्टी की ओर से प्रवीण कौशल ने प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए