हमीरपुर: पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस समेत एक व्यक्ति, गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। विशाल कुमार

 थाना क्षेत्र हमीरपुर के तहत शुक्रवार को देर शाम बगारटी के नजदीक एक व्यक्ति से पुलिस ने 8 ग्राम 66 मिलीग्राम चरस बरामद की है। मुख्य आरक्षी नरेश कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना हमीरपुर के लिखित परिपत्र के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम मुख्य आरक्षी नरेश कुमार थाना के अन्य कर्मचारियों के साथ बगारटी के नजदीक गश्त कर रहे थे तो सामने से एक व्यक्ति आया जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागते हुए अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर घास के बीच फैंक दिया।

पुलिस उस व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव बगारटी डाकघर मसियाणा तहसील व जिला हमीरपुर बताया। जब पुलिस ने फैंके हुए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 8 ग्राम 66 मिलीग्राम चरस बरामद हुई।

 पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए