दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, हुई मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी/हमीरपुर। नेटवर्क

सरकाघाट उपमंडल के भांबला चौक के पास रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक हादसे में ट्रक के नीचे आने से 21 साल के युवक की मौत हो गई है। युवक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था जबकि मोटरसाइकिल चालक सुरक्षित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुभम कुमार (21) पुत्र सुरेश कुमार निवासी पाटी डाकघर मोहीं तहसील एवं जिला हमीरपुर रविवार को अपने दोस्त 24 वर्षीय आशीष पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी पाटी के साथ मोटरसाइकिल पर मंडी की तरफ जा रहे थे। करीब साढ़े छह बजे जब वे भांबला चौक पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक को देखकर घबरा गए।

बताया रहा है कि स्पॉट पर गोबर के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्किड हो गई। इससे शुभम ट्रक के टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक आशीष सुरक्षित है। इस दौरान ट्रक चालक से भी पूछताछ की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की गहनता से जांच की जा रही है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, प्रशासन की ओर से कार्यालय कानूनगो कमलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दस हजार की फौरी राहत दी है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए