सिरमौर:बीएमओ और ओपीडी हुआ सील, स्वास्थ्य कर्मी निकला कोरोना संक्रमित

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
सिरमौर। 

स्वास्थ्य खंड संगड़ाह के एक स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभाग अथवा प्रशासन द्वारा बीएमओ ऑफिस को सील किया गया है तथा ओपीडी भी बंद की गई है। विभाग के अनुसार इस दौरान 2 दिन तक आपातकालीन सेवाएं जारी रखने के लिए सीएचसी में डॉक्टर व अन्य कर्मी मौजूद रहेंगे।

 कोरोना पॉजिटिव पाए गए स्वास्थ्य कर्मी हालांकि चाढऩा में तैनात हैं लेकिन दो दिन पहले पंचायत सभागार में हुई ब्लॉक की मासिक बैठक में वह भी मौजूद रहे। चाढऩा गांव के एक पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए उक्त कर्मचारी का कोविड सैंपल हालांकि बैठक से पहले हुआ था लेकिन लापरवाही यह रही कि रिपोर्ट आने से पहले वह मीटिंग में शरीक हुए।

शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में क्षेत्र के 4 कोरोना पॉजिटिव लोगों में उक्त स्वास्थ्य कर्मी के शामिल होने का पता चलने के बाद शनिवार को विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल में दाखिल मरीजों को आनन-फानन में यहां से घर अथवा अन्य जगह भेजा गया। कार्यवाहक एसडीएम संगड़ाह आत्माराम नेगी कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन करने के निर्देश बीएमओ को दिए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को अस्पताल परिसर व बीएमओ कार्यालय अलावा पंचायत सभागार को भी सैनिटाइज किया गया।


उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव चाढऩा के कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए क्षेत्र के 40 लोगों में से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को क्षेत्र में 42 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 4 पॉजिटिव पाए गए। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ. यशवंत ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव स्वास्थय कर्मी के संपर्क में आए 30 स्वास्थय कर्मियों अथवा अधिकारियों को क्वारंटाइन किया गया है, जिनमें वह खुद भी शामिल हैं, जल्द पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए स्वास्थय कर्मियों के सैंपल लिए जाएंगे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला: इंडोनेशिया से आई IPS महिला पहुंची सीएम कार्यालय, मचा हड़कंप

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: शाद्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता- हम ऐसे आज़ाद

PoK Protest: ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी, पीओके में सेना की बर्बरता पर जवाबदेही की मांग

निर्मला सीतारमण का प्रेरक अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा

Delhi :  इस्राइल के राजदूत को जान से मारने की धमकी, खुफिया विभाग को मिले इनपुट, बढ़ाई गई एंबेसी की सुरक्षा

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

नोएडा में धधकी कंपनी: केमिकल और थीनर स्टोरेज में लगी आग, 150 दमकल कर्मी जुटे; 600 कर्मचारियों को बाहर निकाला