कांगड़ा: नगर परिषद के उपाध्यक्ष कि कोरोना के हुई मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
कांगड़ा। (सुमित)

राज्य में सोमवार को चार और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। नगर परिषद कांगड़ा के उपाध्यक्ष श्याम नारायण की कोरोना के कारण मौत हो गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पहले उन्हें कोविड केयर सेंटर धर्मशाला में रखा गया था लेकिन धर्मशाला में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा शिफ्ट कर दिया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक अन्य कोरोना संक्रमित मरीज ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया।


शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सिरमौर के दो लोगों ने दम तोड़ दिया। एक 32 वर्षीय युवक और दूसरा 72 वर्षीय बुजुर्ग है। सिरमौर में अब तक कोरोना से सात की मौत हो चुकी है। वहीं सोलन जिले के नालागढ़ के साधू की पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना से मौत हो गई। 

प्रदेशभर में अब तक 80 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। सोमवार को हिमाचल में 22 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 6 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंबा जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला में 5 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए