प्रदेश में कोरोना से 2 और मौतें, बीबीएन और आईजीएमसी शिमला में तोड़ा दम

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो


हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है। पहली मौत सोलन जिला के बीबीएन में हुई है जबकि दूसरी मौत आईजीएमसी शिमला में हुई है। प्रदेश में अब कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोलन जिला के बीबीएन में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसे वैंटीलेटर पर रखा गया था।


बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी और वह घर पर ही रह रहा था। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसका कोविड-19 का टैस्ट लिया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जब तक अस्पताल प्रशासन द्वारा आगामी कार्रवाई की जाती तब तक उक्त व्यक्ति दम तोड़ चुका था। वहीं आईजीएमसी शिमला में भी एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति लक्कड़ बाजार का रहने वाला था। उक्त व्यक्ति को जब अस्पताल लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी कोरोना रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव पाई गई है। इसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए