स्कूल तो खुल गए, लेकिन कोई विद्यार्थि नही पहुंचा स्कूल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। (जतिन)

राज्य सरकार ने स्कू खोलने कि अनुमति तो देगी और सोमवार को ये आदेश अमल भी हुए, लेकिन सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति पहले दिन शून्य रही है। कोविड-19 के खतरे को भांपते हुए अभिभावकों ने अपने नौनिहालों को संस्थानों से दूर रखने का ही फैसला लिया है। जिला मुख्यालय के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में सोमवार को उप प्रधानाचार्य समेत करीब आधा स्टाफ मौजूद रहा। 

लेकिन इस दौरान कोई भी छात्रा स्कूल नहीं पहुंची। कुछ ऐसे ही हालात जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रक्कड़ कालोनी स्थित निजी स्कूल रॉकफोर्ड में भी देखने को मिले। जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित टक्का पंचायत के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी शिक्षक छात्रों की बाट जोहते नजर आए। 

कोरोना वायरस के साये में स्कूलों को खोलने के आदेशों पर सोमवार को अमल हुआ है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूलों में केवल 50 फीसदी स्टाफ ही मौजूद रहेगा। हालांकि स्कूलों में 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को आने की अनुमति दे दी गई है। 

लेकिन उन्हें भी अपने अभिभावकों से इस संबंध में लिखित अनुमति लेकर स्कूल आना होगा। हालांकि इससे पूर्व ऑनलाइन पढ़ाई ही चल रही थी। लेकिन शैक्षणिक पाठ्यक्रम में कुछ ऐसे विषय भी हैं, जिन्हें छात्र ऑनलाइन क्लियर नहीं कर पा रहे थे।


इसी के चलते जिन विषयों में छात्रों को कठिनाई पेश आ रही थी। उनके समाधान के लिए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कई तरह की गाइडलाइंस जारी की गई है। जिसके तहत स्कूलों में मात्र आधा स्टाफ मौजूद रहेगा। वही स्कूल आने वाले छात्रों के लिए अपने अभिभावकों से लिखित अनुमति लेकर आना अनिवार्य किया गया।

 स्कूलों में कोविड-19 महामारी को लेकर जारी की गई तमाम गाइडलाइन और एसओपी का पालन किया जा रहा है। बच्चों को स्कूल आने के लिए जहां अपने अभिभावकों की अनुमति आवश्यक होगी। वहीं उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। स्कूल आने पर बच्चों को अनिवार्य रूप से मास्क भी पहनना होगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला: इंडोनेशिया से आई IPS महिला पहुंची सीएम कार्यालय, मचा हड़कंप

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: शाद्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता- हम ऐसे आज़ाद

PoK Protest: ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी, पीओके में सेना की बर्बरता पर जवाबदेही की मांग

निर्मला सीतारमण का प्रेरक अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा

Delhi :  इस्राइल के राजदूत को जान से मारने की धमकी, खुफिया विभाग को मिले इनपुट, बढ़ाई गई एंबेसी की सुरक्षा

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

नोएडा में धधकी कंपनी: केमिकल और थीनर स्टोरेज में लगी आग, 150 दमकल कर्मी जुटे; 600 कर्मचारियों को बाहर निकाला