शिमला: पुलिस का रंजन गैंग पर एक्शन जारी, 2 चिट्ठा तस्कर युवतियां गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क

File photo: demo picture 

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है. नशा तस्करी के कारोबार में अब युवतियां भी शामिल हो गई हैं. ताजा मामले में शिमला पुलिस ने मंगलवार को दो चिट्टा तस्कर युवतियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को ही पुलिस ने रंजन गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनका भंडाफोड़ किया था. वहीं, मंगलवार को गिरफ्तार हुई दोनों युवतियां भी इसी गैंग की सदस्य हैं.


अब तक 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शाही महात्मा और राधे गैंग के बाद पुलिस ने रंजन गैंग के 3 सदस्यों को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया था. उसके बाद सोमवार, 21 अक्टूबर को रंजन गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, मंगलवार, 22 अक्टूबर को इसी गैंग की 2 नशा तस्कर युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब तक पुलिस ने रंजन गैंग जो कि चिट्टा तस्करी का अंतरराज्यीय गिरोह है, उसके 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सबके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों से मामले की जांच कर रही है.


रंजन गैंग के गिरफ्तार किए 11 सदस्यों की पहचान

  • रजन शर्मा (गैंग का सरगना) निवासी कोटखाई, शिमला।
  • सुमन शाही, निवासी कोटखाई, शिमला।
  • कमल आचार्य, निवासी साउथ दिल्ली।
  • विकास दत्ता (उम्र 28 साल) निवासी टिक्कर, शिमला।
  • लोकेंद्र कंवर (उम्र 39 साल) निवासी कोटखाई, शिमला।
  • सचिन चौहान (उम्र 31 साल) निवासी कोटखाई, शिमला।
  • कपिल सावंत (उम्र 38 साल) निवासी कोटखाई, शिमला।
  • प्रमोद खिमटा (उम्र 40 साल) निवासी कोटखाई, शिमला।
  • अभिलाष (उम्र 31 साल) निवासी कोकुनाला, शिमला।
  • महक नेगी (उम्र 24 साल) निवासी कोटखाई, शिमला।
  • मरन नेगी (उम्र 22 साल) निवासी कोटखाई, शिमला।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, "नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. रंजन गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह गैंग कोटखाई के पूरे क्षेत्र में फैला हुआ था और अवैध नशे की सप्लाई करता था. अभी गैंग के और भी सदस्यों के गिरफ्तार होने की आशंका है. गैंग को जड़ से उखाड़ फेंकने तक पुलिस की जांच जारी रहेगी."

1 महीने में 3 गैंग का भंडाफोड़

बता दें कि इससे पहले शिमला में नशे का कारोबार करने वाले दो गैंग शाही महात्मा व राधे गैंग का पर्दाफाश हो चुका है. इनमें शाही महात्मा गैंग के करीब 30 नशा तस्कर और राधे गैंग के 6 से ज्यादा नशा तस्कर शिमला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं. शिमला पुलिस ने एक महीने के अंदर तीसरी बड़ी गैंग का भंडाफोड़ किया है. इन तीनों गैंग का सीधा अंतरराज्यीय कनेक्शन था.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए