सोशल मीडिया पर HRTC ड्राइवर को अधिकारियों के खिलाफ पोस्ट करना पड़ा भारी, निगम प्रबंधन ने किया बर्खास्त

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। विकास पूरी

एचआरटीसी के एक ड्राइवर को सोशल मीडिया पर अपने अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ा. हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने ड्राइवर को टर्मिनेट कर दिया. ड्राइवर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एचआरटीसी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसी वजह से निगम प्रबंधन ने ड्राइवर के खिलाफ यह कार्रवाई की.

एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा बर्खास्त किये गए ड्राइवर का नाम रविंद्र सिंह है और वह एचआरटीसी के संसारपुर टैरेस यूनिट में तैनात था. रविंद्र सिंह के द्वारा फेसबुक अकाउंट से विभाग के अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करने पर एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से ड्राइवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद ड्राइवर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था.

बीते 30 सितंबर को ड्राइवर ने अपना जवाब दायर किया था. अपने जवाब में ड्राइवर ने कहा "मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था" लेकिन वह ये साबित नहीं कर पाया. निगम प्रबंधन ड्राइवर के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और ड्राइवर ये साबित भी नहीं कर सका कि उसका फेसबुक अकाउंट सच में हैक हुआ था. इसके बाद ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निगम प्रबंधन ने उसे टर्मिनेट कर दिया.

एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक (देहरा व संसारपुर टैरेस) कुशल कुमार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई. इसके मुताबिक रविंद्र सिंह को केवल निलंबन व बर्खास्तगी के बीच (11 जून से नौ जुलाई 2024) की अवधि के वित्तीय लाभ ही मिलेंगे. इसके अलावा वह किसी भी वित्तीय लाभ के लिए पात्र नहीं होगा.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए