दिवाली पर मातम 😑:टिप्पर ने बाइक पर जा रहे पिता पुत्र को मारी टक्कर, पिता कि दर्दनाक मौ'त

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ज्वालामुखी। रोहित कुमार
फ़ाइल फोटो

ज्वालामुखी में दिवाली से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। धनतेरस के अगले दिन एक बेकाबू टिप्पर ने बाइक पर चल रहे पिता और बेटे को टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 8 बजे अधे दी हट्टी के पास हुआ। 

मृतक की पहचान 64 वर्षीय मनोहर लाल के रूप में हुई, जो वार्ड नंबर-6 के पंच थे। मनोहर अपने बेटे के साथ बाइक पर नादौन की तरफ जा रहे थे कि तभी पीछे चल रहे टिप्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोहर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि टिप्पर चालक को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, हादसे के बाद जब स्थानीय प्रशासन का कोई नुमाइंदा साढ़े 3 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सड़क पर पड़े शव को उठाने नहीं दिया और प्रशासन की ओर से टिप्पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि नैशनल हाईवे के काम के चलते सड़कें खराब हो गई हैं, जिससे बार-बार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे।
लोगों द्वारा सड़क को जाम करने की सूचना के बाद स्थानीय विधायक संजय रतन, एसडीएम ज्वालामुखी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विधायक संजय रतन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वाशन दिया, साथ ही प्रशासन को आर्थिक सहायता देने की बात भी इस बीच उन्होंने कही। इस बीच विधायक ने पुलिस प्रशासन को भी टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कारवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान स्थानीय विधायक द्वारा मिले आश्वासन के बाद हो लोगों ने सड़क को खोला।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत