कुल्लू: अवैध बीयर कि 40 पेटी बरामद, जिसमें 480 बोतलें बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क


 प्रदेश में नशा और नशे के कारोबारी लगातार अपने पैर पसार रहे हैं. आए दिन प्रदेशभर से नशे संबंधित मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी नशे का कारोबार फैल रहा है. ताजा मामले में कुल्लू विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से 40 पेटी यानी 480 बोतल बीयर बरामद की है.


आरोपी से पूछताछ शुरू

आरोपी की पहचान यशपाल निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है. विजिलेंस की टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है कि शराब तस्करी में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है. पंजाब से बीयर के अलावा और कितनी शराब आई है, इसकी पूछताछ की जा रही है. विजिलेंस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


नाकाबंदी के दौरान 40 पेटी बरामद

डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने बताया कि काफी समय से विजिलेंस की टीम को शिकायत मिल रही थी कि कुल्लू में पंजाब से अवैध शराब और बीयर ब्रिकी के लिए आ रही है. जिसे अवैध रूप में लाकर शहर में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. इसी आधार पर विजिलेंस की टीम ने नाकाबंदी की थी. नकाबंदी के दौरान एक डस्कर कार (नंबर HP 34 E 2861) की जब चेकिंग की गई तो कार से 40 पेटी यानी 480 बोतल बीयर बरामद की गई है. विजिलेंस की टीम ने मामले में संपत्ति और गाड़ी दोनों को जब्त कर लिया है. आरोपी को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है.


डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने बताया, "कुल्लू के वाशिंग के पास एक डस्टर कार से पंजाब मार्का की 40 पेटी बीयर बरामद कर गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि मामले में और कौन-कौन शामिल है."


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से