हमीरपुर: लोन दिलाने के नाम ठगे लाखों रूपये, विजिलेंस ने दंपति को रंगे हाथ धरा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। राजकुमार 


जिला हमीरपुर में लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. विजिलेंस की टीम ने दो लोगों को हमीरपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बनाए उनके कार्यालय से रुपयों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यहां कार्यालय चला रहे एक पुरुष और एक महिला लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर ठगी का खेच चला रहे थे.

बिना लोन दिए वसूल रहे थे इंश्योरेंस राशि
एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेणु शर्मा ने बताया कि आरोपी दो फीसदी ब्याज की दर पर लोन दिलवाने का प्रलोभन देकर लोगों को अपने चंगुल में फंसा लेते थे. लोन की राशि की इंश्योरेंस करवाने के नाम पर लिया गया पैसा वे खुद हड़प जाते थे. आरोपी बिना लोन दिए ही आवेदनकर्ता से ऋण के अमाउंट की इंश्योरेंस राशि को वसूल रहे थे, जबकि लोगों को लोन का एक पैसा नहीं दिया जा रहा था. लोन की राशि का 10 से 12 फीसदी इंश्योरेंस के नाम पर लिया जाता था.

एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेणु शर्मा ने बताया, "दो लोगों को रुपयों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. ऋण दिलवाने के नाम पर लोन की राशि की इंश्योरेंस का पैसा वसूला जा रहा था. मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है."

आरोपियों को पकड़ने के लिए विजिलेंस ने बिछाया जाल
आरोपियों की पहचान कृष्ण चंद निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और शिखा राणा निवासी गांव बनाल, सुजानपुर के तौर पर हुई है. एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेणु शर्मा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने इनके पास लोन के लिए आवेदन कर रखा था. आवेदनकर्ता से लोन की राशि की एवज में इंश्योरेंस का पैसा मांगा जा रहा था. व्यक्ति ने ऑनलाइन के माध्यम से करीब 4500 रुपए की अदायगी कर दी थी. जबकि 3 हजार रुपए की अदायगी करना बाकी था. व्यक्ति को पता चला कि कई लोग पहले भी ऋण के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें आज तक लोन की राशि नहीं मिली है. ऐसे में उसे शक हुआ और उसने इस मामले की सूचना विजिलेंस को दी. जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. शिकायतकर्ता शनिवार को दिन के समय रुपयों का भुगतान करने के लिए उनके कार्यालय पहुंचा और 3 हजार रुपए की राशि महिला को सौंप दी. रुपए आरोपी महिला के हाथ में आते ही विजिलेंस की टीम ने रेड कर उसे पकड़ लिया. जिसके बाद उसके साथी को भी विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए