कांगड़ा: 110 ग्राम चिट्ठा बरामद, दंपत्ति गिरफ्तार व मामला दर्ज़

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
धर्मशाला। क्राइम डेस्क
फाइल फोटो

कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशा तस्करों से चिट्टे की बड़ी खेप जब्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने नशा तस्कर पति-पत्नी को धर-दबोचा है. आरोपी दंपति से पुलिस ने 109.52 ग्राम चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है. दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है.

नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी की हुई थी. जिस दौरान एक गाड़ी में सवार दंपति से बड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया. आरोपी दंपति की पहचान रवि कुमार और उसकी पत्नी शिल्पा के तौर पर हुई है. आरोपी दंपति फतेहपुर के झाझवा गांव के निवासी हैं. पुलिस ने दंपति के कब्जे से 109 ग्राम चिट्टा बरामद किया है. दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान जारी रहेगा. उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि युवा भी इस नशे से दूर रहे और अपना ध्यान खेलों की तरफ आकर्षित करें. उन्होंने कहा कि नूरपुर पुलिस समय-समय पर इस तरह के नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है. इन नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा.

शिमला में बरामद किया था 468 ग्राम चिट्टा
गौरतलब है कि प्रदेश में आए दिन नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं. बीते सितंबर महीने में शिमला पुलिस ने भी प्रदेश में सबसे बड़ी चिट्टे की खेप बरामद की थी. जिसमें शिमला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और उससे 468 ग्राम चिट्टा बरामद किया था. इसके बाद पुलिस ने इसके सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया था, जो कि शिमला जिले का ही निवासी था और ऊपरी शिमला में नशे का कारोबार चलाता था.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए