1 अक्टूबर से लापता था भाषा एवम संस्कृति विभाग का कर्मचारी, अब संधिग्द हालत में मिला शव

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

कुल्लू। आशीष गर्ग 



जिला कुल्लू की लगघाटी के भूमतीर गांव में जंगल के पास एक बगीचे में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला. मृतक की पहचान मनीष शर्मा के रूप में हुई है. वो जिला मंडी के औट का रहने वाला था. मनीष पिछले 10 दिन से लापता चल रहा था. मृतक युवक ढालपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग में कार्यरत था.


बगीचे में ग्रामीणों को मिला मनीष का शव

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि शुक्रवार को भूमतीर गांव के पास ग्रामीणों ने बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने युवक के शव का निरीक्षण किया. मृतक की पहचान करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


एसपी से लगाई थी युवक को तलाशने की गुहार

बता दें कि मृतक युवक मनीष शर्मा पिछले 10 दिनों से लापता था. उसके परिजन एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन से मिले थे और उन्होंने मनीष शर्मा को जल्द तलाश करने की गुहार लगाई थी. जिसके बाद पुलिस द्वारा मनीष की तलाश की जा रही थी. इस दौरान शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद हो गया. हालांकि लापता युवक ने आत्महत्या की है या ये हत्या का मामला है, पुलिस के लिए अभी ये गुत्थी बनी हुई है.


एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया, "लापता युवक का शव बरामद हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मंडी से भी फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया है और पुलिस टीम द्वारा मौके की तलाश की जा रही है, ताकि इस पूरे मामले के बारे में सही जानकारी मिल सके."

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए