युवती ने लगाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भाई पर रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
सिरमौर। क्राइम डेस्क


प्रदेश में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जहां पहले सरकारी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं, वहीं अब बीजेपी नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगने से सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और जनता के मन में यह चिंता गहराती जा रही है कि आखिर देवभूमि में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं।
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बडे भाई को सोलन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर 25 साल की युवती ने दुष्कर्म  के आरोप लगाए हैं। सोलन पुलिस आरोपी राम कुमार बिंदल को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई है। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू की
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही है। 7 अक्टूबर को वह सोलन बस स्टैंड के साथ वैद्य राम कुमार बिंदल के पास उपचार कराने गई। वैद्य बिंदल ने पूछा कि कहां से आए हो। पता पूछने के बाद उसने उसे जांच के लिए बैठा लिया।
युवती ने बताया कि व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू की। इसके बाद वह यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा। वैद्य को अपनी बीमारी के बारे में पूरी बात बताई। इसके बाद वैद्य राम कुमार ने आश्वासन दिया कि वह उसे 100 फीसदी ठीक कर देगा और संबंधित कोई बुक भी दिखाई। इसके बाद वह उसकी जांच करने लग पड़ा।

चेक करने के बहाने किया गलत काम
जांच करते समय राम कुमार बिंदल ने युवती से कहा कि प्राइवेट पार्ट से भी चेक करना है, जिसके लिए लिए लड़की ने मना किया परन्तु आरोपी ने चेक करने के बहाने उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने उसे धक्का दिया और बाहर आई। इसके बाद युवती ने महिला थाना सोलन को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया। सोलन पुलिस ने शुक्रवार सुबह राम कुमार बिंदल को पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि 25 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत देकर राम कुमार पर इलाज के बहाने दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। 

गिरफ्तारी से हिमाचल की सियासत में भूचाल 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई की गिरफ्तारी ने हिमाचल प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी इसकी निगरानी कर रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और इस पूरे मामले का राजनीतिक और सामाजिक असर किस रूप में दिखाई देता है। फिलहाल, प्रदेश में यह मामला चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध