प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 8 अक्टूबर तक रहेगा मौसम ख़राब

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। वैदर अपडेट्स 


हिमाचल पोस्ट मानसून सीजन में मौसम अपने तेवर दिखा रहा है. प्रदेश से 26 सितंबर को मानसून की विदाई होने के बाद भी कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है. जिससे तापमान में भी गिरावट आई है. वहीं, प्रदेश के कई क्षेत्रों में इन दिनों घास कटाई और फसलों का काम चल रहा है. ऐसे में एक बार फिर से बारिश होने से किसानों की मुश्किलें में बढ़ गई है. बारिश होने से फसलों और घास कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों में बारिश हुई. जबकि ऊपरी इलाकों में बीते रोज बर्फबारी भी हुई है.

इस दिन तक जारी रहेगी बारिश
वहीं, प्रदेश में 8 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में सोमवार को भी अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भारी बारिश का ये कहर ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगा. प्रदेश में 9 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है.

आज 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश में आज मैदानी, मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने, थंडरस्टॉर्म, बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति में एक या दो स्थानों पर थंडरस्टॉर्म, बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

7 और 8 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश में कल और परसों भी मौसम खराब रहेगा, लेकिन 8 अक्टूबर से बारिश में कमी आएगी. जिसके बाद 9 अक्टूबर से प्रदेश भर में एक बार फिर से मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा. प्रदेश के कई स्थानों में कल बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में एक या दो स्थानों हिमाचल के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है. वहीं, 8 अक्टूबर को प्रदेश के कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. प्रदेश में 9 अक्टूबर से मौसम साफ रहेगा.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत