देश से आगे अपना प्रदेश, औसत आयु से लेकर प्रति व्यक्ति आय में शानदार तरक्की, HDI रिपोर्ट में खुलासा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। ब्यूरो


 छोटे पहाड़ी राज्य हिमाचल ने विकास के विभिन्न मोर्चों पर शानदार काम किया है. हिमाचल प्रदेश ह्यूमन डवलपमेंट रिपोर्ट 2025 में खुलासा हुआ है कि राज्य की औसत आयु सहित प्रति व्यक्ति आय, साक्षरता दर, कम शिशु मृत्यु दर से लेकर अन्य सूचकांकों में पहाड़ी राज्य देश में बेहतर स्थिति में है. हिमाचल की औसत आयु 72.6 है, जबकि देश की औसत आयु 69 साल है. राज्य की साक्षरता दर 99.3 फीसदी हो गई है. ये राष्ट्रीय साक्षरता दर 81 फीसदी से कहीं अधिक है. इसी प्रकार प्रति व्यक्ति आय व अन्य सूचकांकों में हिमाचल का प्रदर्शन बेहतर हुआ है.

शिमला में सोमवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (united nations development program) के तहत हिमाचल प्रदेश ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट-2025 जारी की. रिपोर्ट में हिमाचल के समक्ष चुनौतियों का जिक्र भी है. पांच वर्ष से कम आयु के 30 फीसदी बच्चे अंडर वेट यानी कम वजन वाले हैं. इसके अलावा ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की भारी कमी का जिक्र भी रिपोर्ट में किया गया है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, 'कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल ने कई मोर्चों पर बढ़िया काम किया है. रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश का मानव विकास सूचकांक औसत 0.78 है. ये राष्ट्रीय औसत से 0.63 से अधिक है. हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि हासिल की है. हाल ही में राष्ट्रीय सर्वेक्षण में हिमाचल में पढ़ने-लिखने का स्तर बेहतरीन आंका गया है. सर्वेक्षण में हिमाचल को देश में 5वां स्थान मिला है, जबकि वर्ष 2021 में हिमाचल 21वें स्थान पर था. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में शिशु मृत्यु दर प्रति एक हजार जीवित जन्मे शिशुओं पर 21 रह गई है. इससे स्पष्ट है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़िया काम हुआ है'.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया राज्य में सड़क, खेती और बागवानी में निवेश हुआ है. भविष्य के लिए यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, वृद्धजन देखभाल और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में भी निवेश किया है. हिमाचल में गरीबी दर में भारी गिरावट आई है. यह सात प्रतिशत से भी नीचे है. रिपोर्ट में अलबत्ता जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताई गई है. सीएम ने इस ओर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया. सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा पर्यावरण हितैषी विकास का पक्षधर रहा है. हिमाचल ने कभी अपने वनों, नदियों और पहाड़ों का अनुचित दोहन नहीं किया. जलवायु परिवर्तन का असर स्थान विशेष तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह पूरे संसार को प्रभावित करता है.


उन्होंने कहा कि इस वर्ष बरसात में हिमाचल जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों को झेल चुका है. पर्यावरण संरक्षण के लिए हिमाचल ने राजीव गांधी स्वरोजगार सौर ऊर्जा योजना के तहत 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की भू-स्थलीय सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए जनजातीय क्षेत्रों में पांच प्रतिशत और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है. हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य है वर्ष 2030 तक सार्वजनिक परिवहन को विद्युत चालित बनाया जाए.

आयोजन में पर्यावरण, विज्ञान तकनीकी व जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील कुमार सिंगला ने रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं यूएनडीपी की सीनियर इकोनॉमिस्ट ऐमी मिश्रा ने रिपोर्ट पर विस्तृत प्रस्तुति दी. इसके अलावा यूएनडीपी की प्रतिनिधि डॉ. एंजेला लुसिगी ने हरित बजट, जलवायु संवेदनशील कार्यक्रमों के अलावा सतत विकास और पर्यावरण केंद्रित सुनियोजित निर्माण कार्य पर आधारित नीतियों और के लिए राज्य सरकार की सराहना की.

रिपोर्ट में पर्यावरण परिवर्तन के अहम बिंदुओं का ब्यौरा

  • चार साल में मानसून सीजन में 1700 लोगों की मौत
  • चार साल में 46 हजार करोड़ की संपत्ति को नुकसान
  • 2024-25 में वनों में आग लगने की 2580 घटनाएं
  • वर्ष 2022-23 में वनों में आग लगने की 856 घटनाएं
ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट 2025 की अहम बातें

  • हिमाचल में प्रति व्यक्ति आय 2024-25 में 2,57212 रुपए है. इसमें पिछले साल के मुकाबले 9.6 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है.
  • हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत 2,34,859 से अधिक है.
  • हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से सोलन जिला सबसे अमीर है.
  • हिमाचल में शिशु मृत्यु दर की राष्ट्रीय औसत 35.2 से हिमाचल की औसत 26 है, ये बड़ी सफलता है.
  • हिमाचल में सारे हेल्थ सब सेंटर्स में बिजली है. यानी सौ फीसदी बिजली युक्त हैं.
  • हिमाचल में महिलाओं की साक्षरता दर 91.7 है. जबकि राष्ट्रीय औसत 71.5 है.
स्कूलों में दस या इससे अधिक साल पढ़ाई में महिलाओं की औसत 65.9 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 41 फीसदी है.
सतत विकास लक्ष्य में हिमाचल देश के पांच टॉप राज्यों में शामिल है.
ये भी पढ़ें: हिमाचल बजट में की गई घोषणाएं जल्द धरातल पर उतरेगी, CM सुखविंदर ने अधिकारियों को दिए आदेश


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत