2026 का हिमाचल दिवस उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला में आयोजित होगा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
कांगड़ा। डेस्क


25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था, जिसके बाद से हर साल इस दिन राज्य स्तरीय राज्यत्व दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है. इस बार हिमाचल प्रदेश सरकार ने 25 जनवरी 2026 को जिला कांगड़ा के ऐतिहासिक परागपुर में राज्यत्व दिवस समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया है. यह समारोह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा.

सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में उपायुक्त कांगड़ा और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि समारोह स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध तय मानकों के अनुरूप किए जाएं. आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आमंत्रण से जुड़े सभी इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं.

कांगड़ा उपायुक्त को समारोह स्थल को अंतिम रूप देने, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था, वीवीआईपी सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. राज्यत्व दिवस समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और आमजनों के आने की उम्मीद है.

उल्लेखनीय है कि राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश के गठन की ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक है. इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विकास कार्यों की झलक और प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. परागपुर जैसे विरासत गांव में राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन से क्षेत्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत