किश्तवाड़ से फरार आंतकी हिमाचल में घुस सकते हैं, चंबा बॉर्डर पर हाई अलर्ट, 13 पुलिस पोस्ट पर चौकसी बढ़ाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़
चंबा। ब्यूरो


 जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हाल ही में हुई आतंकी घटना के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिला चंबा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियातन जम्मू-कश्मीर से लगती चंबा जिले की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आतंकी वारदात के बाद तीन आतंकियों के फरार होने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इसी के चलते चंबा पुलिस और अन्य सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं। विशेष रूप से डोडा–किश्तवाड़ मार्ग पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, जहां प्रत्येक वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है और यात्रियों की पहचान व दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चंबा जिले की लगभग 216 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील जिलों डोडा और कठुआ से जुड़ी हुई है। इस संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरत रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। किश्तवाड़ में हुई घटना के बाद सेना और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चंबा जिला भी पूरी तरह सुरक्षा घेरे में है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चंबा से लगती पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर कुल 13 पुलिस पोस्ट स्थापित हैं, जिनमें दो बॉर्डर चेक पोस्ट शामिल हैं। इनमें एक संसारी नाला और दूसरी सेवा पुल के समीप खैरी में स्थित है। सभी पोस्टों पर पुलिस बल के साथ विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त एसपीओ की तैनाती की गई है। जिले की सभी चेक पोस्टों को अलर्ट मोड पर रखते हुए वाहनों और लोगों की सघन जांच लगातार जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए