हिमाचल क्राइम न्यूज़ हमीरपुर। क्राइम डेस्क नादौन पुलिस थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नादौन के झलाण गांव में एक घर से नशीले पदार्थाें के साथ-साथ कैश और गोला-बारूद बरामद किया है। इस मामले में मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब पूरा शहर और प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में व्यस्त है। एक तरफ राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर एक रिहायशी घर से चिट्टे के साथ गोला-बारूद मिलने की खबर से शहर में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस इस बरामदगी को बहुत गंभीरता से ले रही है। मामले की पुष्टि करते हुए नादौन पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी योगेश कुमार और उसकी मां रीना देवी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने 8.93 ग्राम चिट्टा, 0.48 ग्राम चरस, 1,01,800 रुपए की नकदी और गोला-बारूद बरामद किया। इसके अलावा नशे के कारोबार में इस्तेमाल होने वाली एक वेइंग मशीन (तोलने का कांटा), फॉयल पेपर औ...
Comments
Post a Comment