हमीरपुर:16 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, 7 निकले पॉजीटिव

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। 
  

 जिला में रविवार को 16 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली, जबकि 7 लोग पॉजीटिव पाए गए। रविवार देर रात को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला में 16 लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ हुए 16 लोगों में गांव बलियाह खुर्द डाकघर कसवाड़ तहसील बड़सर का 35 वर्षीय व्यक्ति और गांव पुतडिय़ाल का 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। ये दोनों समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र भोटा में उपचाराधीन थे। 

इनके अलावा गांव धानवीं का 19 वर्षीय युवक, बड़सर के गांव रमेड़ा का 25 वर्षीय युवक, तहसील हमीरपुर के गांव लोहारडा की 37 वर्षीय महिला, कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी की 40 वर्षीय महिला, जलाड़ी क्षेत्र के गांव जंगलू का 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव रक्कड़ डाकघर पुतडिय़ाल का 21 वर्षीय युवक, जोल सप्पड़ के गांव कोहला पलासरी का 23 वर्षीय युवक, गांव गलोट कलां डाकघर चंगेर का 57 वर्षीय व्यक्ति, चौरी क्षेत्र के गांव स्पाहल का 32 वर्षीय व्यक्ति, समोना गांव का 38 वर्षीय व्यक्ति, तहसील हमीरपुर के गांव नेरी का 50 वर्षीय व्यक्ति, बीड़-बगेहड़ा क्षेत्र के गांव बाहरू की 53 वर्षीय महिला, तहसील हमीरपुर के गांव जिवीं का 44 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर के गांव भकेरी का 30 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ठीक हुए इन सभी लोगों घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

  डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि रविवार रात को पॉजीटिव पाए सात लोगों में गांव गाभा डाकघर थाना बजूरी तहसील टौणी देवी का 66 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय लडक़ा शामिल है। ये तीनों लोग एक संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आए थे और इन्हें पहले ही गृह संगरोध में रखा गया था। बड़सर के गांव बल-बिहाल का 48 वर्षीय भी पॉजीटिव पाया गया है। वह हरियाणा के सोनीपत से आया था और उसे संस्थागत संगरोध में रखा गया था। 

अमृतसर से लौटे बड़सर के गांव अकराना के 26 वर्षीय युवक, हरियाणा के हिसार से लौटे बड़सर के गांव बटारली के 26 वर्षीय युवक तथा बद्दी से लौटा भोरंज के गांव बडैहर के 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए इन सात लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत