कुल्लू: पुलिस ने धरे 4 युवक, नकली कोविड रिपोर्ट ले पहुंच प्रदेश

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। 

कुल्लू पुलिस ने फर्जी कोविड रिपोर्ट लेकर पहुंचे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मंडी-कटौला-बजौरा मार्ग से होकर आए थे। पुलिस ने रात ढाई बजे रोपा बैरियर पर इन्हें रोका और कोविड रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे। पुलिस ने कोविड रिपोर्ट की सत्यता जांची तो यह फर्जी पाई गई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है।


पुलिस के अनुसार शनिवार रात ढाई बजे मंडी की तरफ से चार युवक सागर कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी दिल्ली-96, पंकज कुमार सरवन (21) पुत्र पूर्ण चंद सरवन निवासी दिल्ली, जय चंद (28) पुत्र रामसरन निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और रामविलास (20) पुत्र रघुनंदन निवासी दिल्ली-91 को पुलिस ने जांच के लिए रोका। इनसे कोरोना रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन उनकी ओर से दिखाई गई रिपोर्ट फर्जी पाई गई। बताया जा रहा है कि ये सभी मनाली जा रहे थे।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एहतियातन 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि  फर्जी कोविड रिपोर्ट के साथ कुल्लू पहुंचने वाले चार लोगों को पुलिस ने रोपा बैरियर पर पकड़ा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने नकली रिपोर्ट को असली बना दिया था। क्रॉस चेक करने पर इसका खुलासा हुआ है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए