अनुराग ठाकुर ने चिकित्सकों के साथ की स्वास्थ्य सुविधाओ मे सुधार पर चर्चा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। दिलबाग ठाकुर


केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस कर चर्चा की। उन्होंने संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की महामारी से पैदा संकट में भी हमें कुछ नया सीखने एवं विपदा से लड़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज की प्रेस काॅन्फ्रेंस का उद्देश्य हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने एवं इसके लिए अभिनव व नवोन्मेषी विचारों को जानना एवं समझना है। उन्होंने चिकित्सक वर्ग से आग्रह किया कि वे अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त इन विषयों पर भी विचार सांझा करें कि किस तरह समाज के अंतिम व्यक्ति तक अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाए। साथ ही चिकित्सा को रोजगार से जोड़ने के लिए भी बहुमूल्य सुझाव प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा इस दिशा में उठाया गया एक अभिनव कदम है। इससे क्षेत्र लगभग 800 पंचायतों के करीब छह हजार गांवों में ढाई लाख से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर चुके हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए