Happy Ganesh Chaturthi:कोरोना काल मे रखें सावधानी


देश में 22 अगस्त से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। हर साल गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक पूरे देश खासकर महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम रहती है। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े पंडालों को लगने की अनुमति नहीं दी है। लोगों को घर पर ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश है। इस बार लोग गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण का भी खासा ख्याल रख रहे हैं। 
ऐसी जगहों पर जहां मंडलों को छोटे पैमाने पर पंडाल लगाने की अनुमति है, वहां पुजारी के अलावा एक निश्चित संख्या में ही भक्त मौजूद रह सकते हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी, मास्क लगाना और सैनेटाइज जैसे कई मानकों का पूरा ध्यान रखना होगा। वहीं, कई आयोजकों ने इस साल फेसबुक, गूगल व जूम वीडियो के जरिए भक्तों को भगवान गणेश के वर्चुअल दर्शन उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की हैं।

गाय के गोबर और दाल के बीज से बनाए गए इको-फ्रेंडली गणेश
गुजरात के वडोदरा और हैदराबाग में गणेशोत्सव के लिए इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया है। यहां गाय के गोबर से तैयार की गई इन मूर्तियों का विसर्जन पानी से भरे टब में आसानी से किया जा सकेगा, इससे तैयार घोल खाद के रूप में पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, कोयंबटूर में एक मूर्तिकार ने ऐसे ही दाल के बीज से भगवान गणेश की मूर्ति बनाई है, जो एक घंटे के भीतर पानी में घुल जाएगी।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए