बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, यातयात प्रभावित होने दर्जनों गाड़ियां ट्रैफिक जाम में फंसी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
कुल्लू। संवाद सहयोगी 




पर्यटन नगरी मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में सोमवार देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली. जिसके साथ ही बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं, घाटी में हो रही बर्फबारी के चलते अटल टनल और जिला लाहौल-स्पीति की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों को भी सोलंगनाला बैरियर तक ही जाने की अनुमति दी गई. इसके आगे सिर्फ 4x4 गाड़ियों को ही जाने की परमिशन दी गई.

बर्फबारी में 100 के करीब गाड़ियां फंसी
वहीं, घाटी में शाम को ही रही बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग के धुंधी नामक जगह पर सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई. जिससे यहां पर सड़क काफी फिसलन भरी हो गई. जिसके कारण यहां पर 100 के करीब गाड़ियां फंस गई थी. जिन्हें मनाली पुलिस की टीम ने डीएसपी मनाली केडी शर्मा के नेतृत्व में माइनस तापमान में बीआरओ के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.

सोलंगनाला के पास रोकी गाड़ियां
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि घाटी में देर शाम को एकाएक मौसम ने फिर से करवट ली थी. जिसके बाद यहां पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया था. हालांकि आज पुलिस प्रशासन ने सभी गाड़ियों को सोलंगनाला के पास ही रोक दिया गया था. सिर्फ फॉर बाय फॉर गाड़ियों को ही आगे जाने की अनुमति दी गई.

सड़कों पर स्किड हुई गाड़ियां
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया, "देर शाम को एकाएक अटल टनल रोहतांग के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई थी. जिसके कारण सड़क पर भी काफी ज्यादा बर्फ जम गई थी और फिसलन भी काफी ज्यादा हो गई थी. जिसके कारण यहां पर कई गाड़ियां स्किड हो रही थी. यहां पर करीब 100 के करीब गाड़ियां फंस गई थी. जिन्हें हमारी टीम ने माइनस तापमान में बीआरओ और स्थानीय युवाओं की मदद से सुरक्षित निकाल लिया है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से