हिंदू संगठनों के आगे झुका प्रशासन, विरोध के बाद पंजाबी गायक रंजीत बावा का शो कैंसिल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
बीबीएन। रोहित राजपूत


नालागढ़ में पंजाबी सिंगर रंजीत बावा (Ranjit Bawa) का शो कैंसल कर दिया है. हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन को उनकी मांगों के आगे झुकना पड़ा और अब सिंगर के शो को कैंसल कर दिया है. दो दिन पहले ही हिंदू संगठनों ने नालागढ़ में प्रदर्शन किया और प्रशासन को मैमोरैंडम सौंपा था.

दरअसल, नालागढ़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेले का 13 से 15 दिसंबर तक आयोजन होगा. इस मेले के दौरान क्लचर्ल प्रोग्राम भी होंगे. इन्हीं में से 15 दिसंबर के नाइट प्रोग्राम के लिए नालागढ़ प्रशासन ने पंजाबी गायक रंजीत बावा को बुलाया था. लेकिन उनके शो से पहले ही हिंदू संगठनों ने रोष प्रदर्शन करते हुए रैलियां निकाली.


दो दिन पहले हिंदू संगठनों ने नालागढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया था.
हिंदू संगठनों ने सिंगर का विरोध जताते हुए कहा था कि उनके एक गाने ‘एक मेरा क्या कसूर…’ में हिंदू-देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई है और ऐसे में उन्हें मेले में नहीं बुलाया जाए. अब प्रशासन ने नालागढ़ में माहौल खराब होने के अंदेशा जताते हुए रंजीत बावा के शो को कैंसिल कर दिया है. उनकी जगह पर अब पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला परफॉर्म करेंगे. उधर, शो कैंसिल करने पर हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन का आभार जताया है.


आज मेले का होगा आगाज
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेले का शुभारंभ करेंगे. 14 दिसंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि शिरकत रहेंगे. मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर शामिल होंगे. एसडीएम नालागढ़ राजकुमार ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मेले में तीन स्टार नाइट्स हैं. पहले दिन पहाड़ी नाटी, दूसरी स्टार नाइट में सूफी कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे और तीसरी स्टार नाइट में पंजाबी कलाका परफॉर्म करेंगे.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए