कांगड़ा: गाड़ी को रिवर्स करते वक्त पीछे से बस ने मारी जोरदार टक्कर, महिला कि मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। रोहित मेहरा


कांगड़ा के नगरोटा बगवां में वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है. इस सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि कार चालक को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

दरअसल नगरोटा बगवां के पठियार में धर्मशाला से मनाली जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने अपने घर से गाड़ी निकाल रहे एक व्यक्ति की कार और उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदा थी कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और कार चालक अंदर ही फंस गया. टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए नगरोटा बगवां पुलिस थाना के प्रभारी चमन ने बताया कि, 'सुबह 10 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि पठियार के समीप एक निजी बस और कार में टक्कर हो गई है. निजी बस धर्मशाला से मनाली की ओर जा रही थी तभी अपने घर से कार चालक चंदन उम्र 29 वर्ष अपनी गाड़ी को रिवर्स करते हुए सड़क पर ला रहे थे और उनकी मां बिनता देवी उम्र 62 वर्ष गाड़ी को रिवर्स करवा रही थी. इतने में एक तेज रफ्तार बस ने इन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में बिनता उछाल कर दीवार से टकराई और नाली में जा गिरी, जबकि उनके बेटा चंदन गाड़ी के बीच मे ही फंस गए. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चंदन को गाड़ी से निकला और उन्हें नगरोटा बगवां के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. चंदन की माँ बिनता देवी को भी उपचार के लिए नगरोटा बगवां के अस्पताल में लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां पर मृत घोषित कर दिया.'

थान प्रभारी चमन ने बताया कि, 'पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा. पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. हादसे का प्रथम कारण तेज रफ्तार हो सकती है, लेकिन फिर भी पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.'

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत