दुखद हादसा: पिकअप के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, रस्सी से निकाले शव

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

सिरमौर। सुमित राणा



पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा पांवटा साहिब के तहत नेशनल हाईवे 707 बद्रीपुर-शिलाई-गुम्मा पर बड़वास के कालीढांग के नजदीक पेश आया. यहां एक पिकअप गहरी खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गई. हादसा बीती देर रात सामने आया, लेकिन इसका पता रविवार सुबह चला. स्थानीय लोगों को रविवार सुबह खाई में पड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी नज़र आई जिसके बाद लोगों ने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना पुलिस को दी. स्थानीय लोगों की मदद से रस्सों के सहारे दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया.


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मृतकों में एक युवक की शिनाख्त गुड्डू नेगी उम्र 25 साल निवासी ऐराना, शिलाई के रूप में हुई है. वहीं, दूसरे शख्स की पहचान मुकेश उम्र 22 साल निवासी बुटियाणा, शिलाई के रूप में हुई है. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का नंबर HP85-0197 है.

डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

    Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


    Himachal Crime News
    Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


    •  फेसबुक पेज को लाइक करें
    • 👇👇👇👇
    •  Facebook
    • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
    • 👇👇👇👇
    • Instagram
    • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
    • 👇👇👇👇
    • You Tube
    • ट्विटर में फॉलो करें
    • 👇👇👇👇
    • Twitter
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत