HRTC का कंडक्टर निलंबित, बस में मिली थी लाश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
सिरमौर। डेस्क


 मंडी के धर्मपुर डिपो में तैनात एचआरटीसी ड्राइवर आत्महत्या मामले की सुर्खियों के बीच निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी के ही एक कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है. संबंधित कंडक्टर के खिलाफ निगम ने विभागीय जांच भी बिठा दी है. मामला जिला सिरमौर के नाहन डिपो से जुड़ा है.

दरअसल एचआरटीसी के नाहन डिपो में सेवाएं दे रहे कंडक्टर दौलत राम के खिलाफ निगम प्रबंधन ने यह कार्रवाई अमल लाई है. आरोपी कंडक्टर गत दिनों शराब के नशे में धुत मिला था. ये मामला उस वक्त उजागर हुआ, जब बस में एक व्यक्ति अचेत हालत में मिला, जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. इस बीच कंडक्टर को नशे की हालत में देखते हुए पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करवाई. इसी रिपोर्ट के आधार पर निगम प्रबंधन ने आरोपी कंडक्टर पर सस्पेंशन की गाज गिराई है. साथ ही प्रबंधन ने उक्त कंडक्टर का हेडक्वार्टर नाहन फिक्स कर दिया है.

क्या है ये पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कंडक्टर नाहन डिपो के अंधेरी-चंडीगढ़ रूट पर सेवाएं दे रहा था. 7 जनवरी को ये बस अपने निर्धारित रूट पर शाम के वक्त ददाहू से अंधेरी जा रही थी. अंधेरी पहुंचने पर ड्राइवर और कंडक्टर बस को खड़ी कर सोने के लिए निकल गए. इस बस में संगड़ाह से सटे क्षेत्र का निवासी रमेश चंद भी सवार था, जो अपने गंतव्य स्टेशन पर न उतरकर अंधेरी पहुंच गया था. बस में सवारी होने की भनक ड्राइवर-कंडक्टर को भी नहीं लगी. हो सकता है कि सवारी सीट पर सोई थी, जिस कारण उसके बस में होने का पता नहीं चला.

अगले दिन बस चंडीगढ़ के लिए अंधेरी से चली. अगले स्टेशनों पर बस सवारियों से भरने लगी तो पता चला कि एक व्यक्ति बस में अचेत अवस्था में है. बस ददाहू पहुंची तो अचेत हालत में मिले व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच पुलिस ने बस के कंडक्टर का मेडिकल भी कराया. साथ ही उसके खिलाफ लापरवाही का केस भी दर्ज किया गया. मेडिकल में शराब की पुष्टि होने और पुलिस रिपोर्ट के बाद निगम ने उसे सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि इससे पहले भी आरोपी कंडक्टर की कई शिकायतें की जा चुकी थी, जिनमें उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था. लेकिन इस बार कंडक्टर पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है.

आरएम अंशित शर्मा ने कहा,"बंधन ने कंडक्टर दौलतराम को सस्पेंड करने के बाद उसको हेडक्वार्टर नाहन फिक्स कर दिया गया है. इस मामले की जांच अब सेक्शन अधिकारी करेंगे".

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी