कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों के लोन का फर्जीवाड़ा, विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज की FIR

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ऊना। ऋषभ अत्री



जिला में केसीसीबी बैंक में लोन के नाम पर घोटाले के आरोप लगे हैं. विजिलेंस ब्यूरो ने होटल बनाने के नाम करोड़ों के लोन के फर्जीवाडे मामले में मनाली के होटल मालिकों के साथ-साथ कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

होटल बनाने के नाम पर करीब 60 करोड़ के लोन का आवेदन किया गया था, जिसमें 20 करोड़ की लोन की राशि जारी कर दी गई. मामले की जानकारी देते हुए स्टेट बिजनेस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि, 'विजिलेंस ने इस मामले में प्रदेश सरकार के सहकारिता सचिव से शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया है.' आरोप है कि होटल के संचालक ने कांगड़ा बैंक की ब्रांच से कई लोन लिए थे, लेकिन बैंक के अधिकारियों ने अपने बैंक की नीतियों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के दिशा निर्देशों का भी खुलेआम उल्लंघन किया है. बैंक ने ऋण लेने वाले व्यक्ति को 20 करोड रुपए की राशि का वितरण सीधे तौर पर कर डाला.


अब विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 420, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराओं 13 (1) (ए)/13 (2) के तहत अपने ऊना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि होटल बनाने के लिए नियमों को ताक पर रख कर लोन सेंक्शन किया गया. विजिलेंस को इसकी शिकायत प्राप्त हुई थी. प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद केस में एफआईआर दर्ज की गई है. अब मामले की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से