हमीरपुर: 17 सालों बाद नादौन के नाबालिग मनीष की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। सुमित कुमार


पुलिस की पीओ सेल ने साल 2008 में हमीरपुर जिला में नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में एक शख्स को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है. जसाईं गांव में आरोपियों ने दसवीं में पड़ने वाले एक छात्र की हत्या की थी. छात्र का नाम मुनीष था. आरोपियों ने छात्र की हत्या कर उसके शव को जमीन में दबा दिया था और छात्र के परिवार वालों से 22 लाख रुपये फिरौती मांगी थी. पुलिस ने इसी मामले में एक भगौड़े आरोपी कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है.

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बताया "पुलिस लंबे समय से भगौड़े आरोपी की तलाश कर रही थी. आरोपी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है जो हिमाचल प्रदेश के जसाईं गांव के पास काम करता था. आरोपी कन्हैया लाल को पकड़ने के बाद अब कोर्ट में पेश किया जाएगा. साल 2008 में धनेटा के पास एक नाबालिग लड़के की हत्या में शामिल आरोपी कन्हैया लाल हमीरपुर से फरार हो गया था जिसे पीओ सेल की टीम ने चंडीगढ़ के 32 सेक्टर से गिरफ्तार किया है. मृतक छात्र की उम्र उस समय 15 साल थी. 17 अप्रैल 2008 की ये घटना थी."


बता दें कि हमीरपुर जिला के धनेटा के पास जसाईं गांव पड़ता है. करीब 17 सालों बाद पुलिस को भगौड़े आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है. एसपी ने बताया कि साल 2008 का ये हिमाचल प्रदेश का बहुचर्चित मामला था. उन दिनों में हिमाचल में इस तरह के क्राइम बहुत कम देखने को मिलते थे. साल 2009 में कोर्ट ने आरोपी को पीओ घोषित किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कन्हैया लाल बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई लेकिन इस बार पुलिस ने पुख्ता योजना बनाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत