हिमाचल कि SBI व PNB ब्रांच में करोड़ों का घोटाला, CBI ने दर्ज़ किया धोखाधड़ी का मामला

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
सोलन/सिरमौर। क्राइम डेस्क


केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में 2 अलग-अलग राष्ट्रीयकृत बैंकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामलों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इन मामलों में निजी कंपनियों ने दोनों बैंकों से कुल 36.34 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. इनमें भारतीय स्टेट बैंक के साथ 33 करोड़ और पंजाब नेशनल बैंक के साथ 3.34 करोड़ का फ्रॉड किया गया है. सीबीआई ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले ये मामले जिला सोलन और सिरमौर से जुड़े हैं.

SBI में 33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
दरअसल पहला मामला जिला सोलन के बद्दी से जुड़ा है. यहां हैदराबाद स्थित एक निजी कंपनी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की बद्दी शाखा से 33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. कंपनी का प्लांट और फैक्टरी बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है. आरोप है कि संबंधित कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक संधरपल्ले वेंकटैया और निदेशक गुड़लुरु मस्तान ने कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने बैंक में पहले से गिरवी रखी संपत्तियों को बिना किसी अनुमति के बेचने का प्रयास भी किया. यही नहीं बिक्री और पट्टे से प्राप्त राशि को बैंक में जमा न कर अपने निजी उपयोग में ले लिया.

सिरमौर में 3.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
वहीं, दूसरे मामले के तार जिला सिरमौर से जुड़े हैं. इस मामले में सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 3.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए देवांग सेल्स कॉर्पोरेशन के दो साझेदारों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. राजस्थान में पंजीकृत इस कंपनी ने जिला सिरमौर के कालाअंब में स्थित अपनी इकाई के लिए पीएनबी परमाणु शाखा से नकद ऋण सुविधा का लाभ उठाया और फिर धोखाधड़ी की. यह मामला बैंक के मुख्य प्रबंधक कपिल मट्टा की शिकायत पर दर्ज किया गया है. वहीं, सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला दोनों मामलों की जांच कर रही है. इन घोटालों से सरकारी खजाने को कुल 36.34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से