मनाली में विंटर कार्निवाल में स्टेज के पीछे गला रेत कर युवक कि हत्या

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
कुल्लू। नीतीश राणा

पर्यटन नगरी मनाली में विंटर कार्निवाल के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है. वहीं, पुलिस की टीम ने मृतक युवक दक्ष के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल पाएगी.

एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्र कार्तिकेयन ने बताया कि, 'बीती रात के समय मनु रंगशाला में दो युवकों के बीच पहले बहस हुई और उसके बाद एक युवक ने किसी तेजधार कांच से दक्ष के गले पर वार किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई. रात से ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी.थोड़ी ही देर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस की टीम आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि आखिर किन कारणों के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है. अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपी ने युवक पर हमला क्यों किया था.'

बता दें कि बुधवार को मनाली विंटर कार्निवल के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था. हत्या का ये मामला मनु रंगशाला के पीछे पेश आया था, जहां पर हजारों की संख्या में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे. वहीं, मनु रंगशाला के पीछे वाशिंग निवासी दक्ष और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई. आरोपी ने तेजधार कांच से दक्ष के गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या की खबर पता चलते ही लोगों में भगदड़ मच गई थी. हत्या का आरोपी स्थानीय युवक ही बताया जा रहा है.

वहीं, एसपी कुल्लू ने बताया कि, 'पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अगर इस मामले में किसी और की भी संलिप्तता पाई गई, तो उस पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी. विंटर कार्निवाल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और तुरंत ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.'

वहीं, विंटर कार्निवाल के दौरान वीरवार को राइट बैंक की महिलाओं की माल रोड पर महा नाटी भी रखी गई थी, लेकिन युवक की हत्या के चलते इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया और अब यह नाटी शुक्रवार को आयोजित की जाएगी. ऐसे में वीरवार को दोपहर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी पूरी तरह से रोक लगी हुई थी.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला