राजस्थान से दबोचे कांगड़ा पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले शातिर, पीड़ित ने किया था सु'साइड

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। शिव कुमार


जिला की नूरपुर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों को राजस्थान से पकड़कर फतेहपुर थाना लाई है.

आरोप है कि दोनों आरोपियों के गिरोह ने मच्छोट के एक 21वर्षीय युवक सोनू (काल्पनिक नाम) को वीडियो कॉल करके उसका अश्लील वीडियो बनाया. पैसे न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल करने की धमकी देने लगे. सोनू ने बेइज्जती के डर से उनके खाते में 11 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर भी कर दी थी, लेकिन फिर से आरोपियों ने कई बार उससे पैसों की मांग की थी. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सोनू ने 1 जनवरी 2024 को अपने मोबाइल पर सुसाइड नोट लिखकर चाचा को व्हॉट्सएप पर भेज दिया और आत्महत्या कर ली थी. बाद में सोनू का शव जंगल में मिला था. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए राजस्थान से दो युवकों पंकज-सचिन को गिरफ्तार किया है तथा उनको पुलिस थाना फतेहपुर लाया गया है.

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'मच्छोट के युवक ने पहली जनवरी 2024 को ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था. इस केस में पुलिस ने दो युवकों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनसे सख्ती से पूछताछ करके बाकी गिरोह को भी पकड़ा जाएगा.'

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत