शिमला: मास्क को लेकर शिमला पुलिस व पर्यटक कि बहस

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा



 अनलॉक के बीच पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिल रही है. इस बीच शिमला पहुंच रहे कई पर्यटक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे. शिमला के रिज मैदान पर पर्यटक एक बार फिर शिमला पुलिस से उलझ पड़े.


पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे पर्यटकों को मास्क पहनने के लिए कहा तो पर्यटकों ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी. बहस बढ़ी तो पुलिस पीसीआर में पर्यटकों को सदर थाना ले गई. थाना सदर में पर्यटकों का चालान करने के बाद समझा-बूझाकर छोड़ दिया गया.बीते दिनों बढ़े पुलिस और पर्यटकों की बहस के मामलेशहर में पर्यटकों की भारी आमद के बीच पर्यटक को पुलिस की पर्यटकों के साथ बहस के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. बीते दिनों रिज मैदान पर मास्क न पहनने के लिए पुलिस जवान के टोकने पर पर्यटक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की.


एक अन्य मामला राजधानी के बीच विक्ट्री टनल  में देखने को मिला. जहां पर्यटक यू-टर्न को लेकर पुलिस के साथ बहस गए. मामले में पर्यटकों ने कथित तौर पर पुलिस के साथ गाली-गलौज किया. गाली-गलौज के बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने पर्यटकों के साथ मारपीट की.लोगों से नियमों के पालन की अपीलराजधानी शिमला में पर्यटकों की आमद बढ़ने से पुलिस की जिम्मेदारी दोगुनी हो गई है. ऐसे में पुलिस अधिकारी सभी लोगों से नियमों के पालन की अपील कर रहे हैं. शिमला पुलिस के डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने सभी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

बैंकों में चार दिन तक नहीं होगा लेन-देन

कुल्लू:मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन

हमीरपुर:16 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, 7 निकले पॉजीटिव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात