हमीरपुर:कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, घर जाकर किया परिजनों का सम्मान

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो


कारगिल विजय दिवस सोमवार को जिले भर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक पर आयोजित समारोह में विधायक नरेंद्र ठाकुर, उपायुक्त देबश्वेता बनिक और अन्य अधिकारियों तथा भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपायुक्त ने अपने कार्यालय परिसर में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को देश की एकता और अखंडता की रक्षा की शपथ दिलाई।

  इस बार कारगिल विजय दिवस पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने जिला के सभी कारगिल शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को उच्च सम्मान एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए इन वीर सपूतों के परिजनों को विशेष कार्ड और सम्मान सामग्री प्रेषित की। जिला के सभी एसडीएम और बीडीओ ने शहीदों के परिजनों के घर जाकर उन्हें उपायुक्त की ओर से ये कार्ड और सम्मान सामग्री भेंट की।

  उपायुक्त ने बताया कि कारगिल शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करते हुए जिला प्रशासन ने इस बार इन वीर सपूतों के परिजनों को सम्मान सामग्री और विशेष कार्ड उनके घर पहुंचाए हैं। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को हैंड सेनिटाइजर्स और मास्क भी दिए गए हैं।

  उधर, शहीदों के परिजनों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करने के लिए उपायुक्त का आभार व्यक्त किया है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत