हिमाचल क्राइम न्यूज़ शिमला। ब्यूरो प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपना चौथा बजट पेश किया. बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बार वित्तीय संकट का जिक्र किया. बजट भाषण के लगभग आखिर में मुख्यमंत्री से लेकर डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक, डीजीपी, मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारियों की सैलरी में कटौती की घोषणा भी हुई. लेकिन इस बजट में मुख्यमंत्री ने कई कर्मचारियों को सैलरी और मानदेय में बढ़ोतरी की सौगात दी है. ये घोषणाएं आगामी वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत 1 हजार 831 कर्मचारियों में से सात वर्ष पूर्ण कर चुके विभिन्न श्रेणियों के 823 कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2026 से एकमुश्त औसतन वृद्धि प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी लम्बे समय की मांग पूरी होगी. स्वास्थ्य अधिकारी (आयुष) को 50,260 रुपये से बढ़ाकर 60,780 रुपये वेतन मिलेगा. स्वास्थ्य अधिकारी डेंटल का वेतन 49,800 रुपये से बढ़ाकर 61,200 रुपये किया गया है. फार्मासिस्ट को अब 30,500 रुपये की बजाय 46,500 रुपये मिलेंगे. एएनएम का वेतन 26,650 रुपये से बढ़ाकर 38,500 रुपये किय...
Comments
Post a Comment