आज़ादी के 74 साल बाद भी लोग इस प्रकार नदी पर करने को मज़बूर

  हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। न्यूज़ डेस्क



यहां गांव को जोड़ने वाला मार्ग बरसात में ठप हो जाता हैं। जिसके बाद लोग आज भी जान हथेली पर रखकर तार झूले से नदी पार करने को मजबूर हैं। तो वहीं तार झूले पर भी प्रशासन ने कोई ऑपरेटर तैनात नहीं किया हैं, जिससे खतरा अधिक बढ़ा हैं। करीब 26 किलोमीटर लंबे रेणुकाजी बांध के डूब क्षेत्र के अंतर्गत गाँव सीऊ आता हैं। गांव सींऊ के ग्रामीण रज्जू मार्ग तार के झूले पर आॅपरेटर नियुक्त न होने से जान हथेली पर रखकर नदियां पार कर रहे हैं। गौरतलब है कि गिरी व पालर नदी के बीच बसे इस गांव के लोगों के लिए बरसात में यातायात का प्रमुख साधन दोनों नदियों पर बने पारम्परिक रज्जू मार्ग अथवा तार झूला है।


वर्ष 2019 में तार झुले की मरम्मत पर 2 लाख 80 हजार का बजट खर्च हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना हैं कि भारी बरसात व उफ़नती नदी से तार झूले से वह नदी पार करते हैं। यहां इसके ऑपरेटर की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग अपनी नगदी फसलें भी झूले के माध्यम से मंडियों तक पहुंचा रहे है। उन्होंने मांग की हैं कि जल्द यहां एक ऑपरेटर तैनात किया जाए। गौरतलब है कि रेणुकाजी डेम के डूब क्षेत्र में आने वाले इस गांव की भूमि अधिग्रहण करने के लिए सरकार द्वारा करीब 100 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। नियमानुसार यहां पुल बनाने जैसा कोई भी कार्य नहीं हो सकता। डेम निर्माण के लिए बजट उपलब्ध न होने के चलते अभी इस गांव का विस्थापन होना शेष है।  




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत