कांगड़ा: शादी का झांसा देकर 4 साल तक आरोपी करता रहा यौन शोषण

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। क्राइम डेस्क



शादी का झांसा देकर महिला का चार साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का एक मामला कांगड़ा पुलिस के सामने आया है। पुलिस को ई मेल से एक शिकायत पत्र हमीरपुर से प्राप्त हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जो पत्र प्राप्त हुए है उसमें एक महिला ने लिखा है कि उसकी शादी को सात वर्ष हो गए हैं। उसकी एक पांच वर्ष की बच्ची भी है। वह पिछले चार वर्षों से वह अपने पति से अलग किराए का कमरा लेकर बंगाणा में रहती है। 


शिकायत करने वाले महिला ने बताया कि उसकी खुंडिया निवासी व्यक्ति से फोन पर बात होती थी और व्यक्ति ने उसे अक्टूबर 2017 में ज्वाला जी बुलाया तथा उससे शादी की बात की और शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद वह लगातार उसे ज्वालामुखी में अपने रिश्तेदार के निजी होटल में बुलाता रहा और खाने पीने की चीज में कुछ मिलाकर देता रहा और लगातार संबंध बनाता रहा। अभी मार्च में फिर व्यक्ति ने उसे शादी की बातचीत करने के लिए ज्वाला जी बुलाया और होटल में ले गया और थोड़ी देर बाद व्यक्ति ने महिला को ठंडा पिलाया। वह बेहोश हो गई और व्यक्ति ने उसके साथ संबंध बनाए। अब 14 जुलाई को व्यक्ति ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने कभी अपनी मर्जी से संबंध नहीं बनाया। 


महिला ने शिकायत में बताया है कि व घरवालों के डर से इन बातों को छुपाती रही। लेकिन अब उसे न्याय दिलाया जाए। महिला ने व्यक्ति पर पिछले चार सालों से शारीरिक शोषण करने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर खुंडिया निवासी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना ज्वालामुखी ने की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए